दो घंटे आपरेशन कर निकाली 11 रसोलियां

- सहारनपुर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नूतन उपाध्याय व महिला के गर्भाश्य से निकाली गई रसोलियां।
सहारनपुर [24CN]। जनपद में अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रसिद्ध संतोष हॉस्पिटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नूतन उपाध्याय ने एक महिला की बच्चेदानी का सफल आपरेशन कर एक नहीं बल्कि छोटी-बड़ी 11 रसोली निकाली। साथ ही बच्चेदानी को सुरक्षित बचाकर महिला मातृत्व के सपने को भी साकार कर दिया।
लिंग रोड स्थित संतोष हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नूतन उपाध्याय ने बताया कि रसूलपुर निवासी शाहबाद की पत्नी रशीदा विगत दो वर्षों से पेट की रसोली से परेशान थी जिसकी बच्चेदानी में छोटी-बड़ी 11 रसोलियां थी जिस कारण रशीदा को यह खतरा सता रहा था कि उसकी बच्चेदानी निकाली जाएगी तथा उसे कभी मां बनने का सुख नहीं मिल पाएगा। डा. उपाध्याय ने बताया कि रशीदा की सभी जांच करने के बाद सर्जरी की गई जिसमें दो घंटे तक चले आपरेशन के बाद महिला के पेट से छोटी-बड़ी 11 रसोलियां निकाली गई। अब महिला स्वस्थ है।
डा. नूतन का कहना है कि यदि समय पर रसोली का सही उपचार कराया जाए तो आपरेशन किए बिना दबाव से भी रसोली को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हायब्राड को हटाने के लिए सर्जरी की गई जिसमें सिर्फ रसोलियों को ही निकाला गया। महिला का गर्भाशय पूरी तरह सही है तथा भविष्य में उसे मां बनने में कोई परेशानी नहीं आएगी।