shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर में आज मिले 104 कोरोना संक्रमित मरीज

सहारनपुर में आज मिले 104 कोरोना संक्रमित मरीज

सहारनपुर। जनपद में आज 103 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के चलते जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हडक़म्प मच गया। जनपद में अब सक्रिय मामलों की संख्या बढक़र 609 हो गई है।

गौरतलब है कि आज जनपद में विगत 24 घंटे में 103 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के साथ ही अब तक जनपद में कुल 1546 कोरोना संक्रमण के मामले आ चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 35 लोगों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से घर भेजा गया है। जनपद में अब तक कुल 918 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं।

जनपद में अब तक 25 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है परंतु जिला प्रशासन केवल 19 लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है। जनपद में अब कुल 609 कोरोना संक्रमण के मामले रह गए हैं जिनका कोरोना-19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

 

Jamia Tibbia