shobhit University Gangoh
 

‘दिल्ली के अंदर 10 परसेंट महिलाओं को भी नहीं मिलेगा योजना का लाभ’, महिला सम्मान योजना पर AAP

‘दिल्ली के अंदर 10 परसेंट महिलाओं को भी नहीं मिलेगा योजना का लाभ’, महिला सम्मान योजना पर AAP
नई दिल्ली। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महिला समृद्धि योजना लागू करने का ऐलान किया है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद विपक्षी पार्टी की ओर से बयान आने शुरू हो गए हैं।पार्टी के नेता लगातार रेखा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है।

10% महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा

संजय सिंह ने कहा कि यह वादा मोदी सरकार का एक तरह का जुमला है। पता चल रहा है कि इस योजना के तहत 10% महिलाओं को भी लाभ नहीं मिलेगा।

संजय सिंह ने कहा कि जो जानकारी सामने आ रही है उससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री जब भी कुछ कहते हैं तो देश की जनता को उस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि, उनका हर वादा जुमला ही निकलता है। इसके बाद संजय सिंह ने कहा कि बाकी डिटेल सामने आने के बाद आपको सब पता चल जाएगा।

आतिशी ने दिल्ली सरकार को घेरा

दिल्ली सरकार द्वारा महिलाओं को 2500 रुपये देने के लिए ‘महिला समृद्धि योजना’ को मंजूरी दिए जाने पर दिल्ली की विपक्ष की नेता और आप नेता आतिशी ने कहा, “पीएम मोदी ने अपनी एक रैली में वादा किया था कि 8 मार्च को महिलाओं के खाते में 2500 रुपये जमा किए जाएंगे।

Jamia Tibbia