शिवरात्रि के अवसर पर पार्षद अरविंद चौधरी ने सड़क निर्माण का किया शुभारम्भ

शिवरात्रि के अवसर पर पार्षद अरविंद चौधरी ने सड़क निर्माण का किया शुभारम्भ

गाज़ियाबाद [24CN] :  वार्ड 36 के सतत विकास के लिए समर्पित पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू ने आज वसुंधरा के सेक्टर 12 में डुप्लेक्स पार्क के चारों ओर की सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। शिवरात्रि के दिन शुरू हुए इस काम से क्षेत्र की जनता की पिछले काफी समय से चली आ रही सड़क निर्माण की मांग पूरी हो गई।

क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद अरविंद चौधरी चिंटू ने बताया कि हमारा प्रयास है कि इसी कार्यकाल में अधिकतम जन समस्याओं का समाधान कर लिया जाए। इसके लिए हमें अपनी मेयर आशा शर्मा, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर सहित निगम के ज़ोनल कार्यालय में नियुक्त सभी अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

कार्यक्रम में डुप्लेक्स रेसिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के एन सिंह, सचिव विवेक रायजादा, उपाध्यक्ष सुमन उनियाल, जीडी शर्मा, अनिल भूषण, वीएस तिवारी, डीबी सिंह, मुकेश प्रसाद, अशोक त्यागी,अनिल त्यागी, दलवीर सिंह, किरण बिष्ट, कांति रावत और ऋतु सिंह समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।