भाकियु टिकैत ने चकमार्गो की समस्या को लेकर लंबित शिकायतो का तुरंत समाधान कराने की मांग की
नकुड 11 फरवरी इंद्रेश। नगर मे बढ रहे अतिक्रमण व लंबित पडे चकमार्गो पर तहसील प्रशासन की ढुलमुल निति के विरोध में किसान भारतीय यूनियन टिकैत ने विरोध जताते हुए इन समस्याओ का शीघ्र समाधान कराने की मांग की है।
यहां क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर मे हुई बैठक मे किसानो ने कहा कि तहसील मे कई कई महिने से चकमार्गो को खुलवाने के प्रार्थनापत्र धूल खा रहे है। तहसील प्रशासन इन चकमार्गो को खुलवाने के लिये कार्रवाई नंही कर रहा है। जिससे किसान परेशान है। किसानो ने खोसपुरा बिजलीघर में एक माह से फुंकी पडी मशीन ने बदले जाने पर रोष जताया। उन्होंने इस मशीन को तुरंत बदलवाने की मांग की।

किसानो ने बाजार मे नकली कीटनाशक दवाओ की बिक्री पर भी नाराजगी जतायी। साथ ही इन पर रोक लगाने की मांग की। आवारा पशुओ की समस्याओ पर किसानो ने चिंता व्यक्त की। कहा कि आवारा पशुओ को पकडकर गोशालाओ मे भेजे जाने की मांग की। बैठक मे नगर मे बढ रहे अतिक्रमण गहरा रोष जताया। कहा कि नगर के मैन बाजार , थाने के सामने व तहसील रोड पर सडक के दोनो ओर अतिक्रमण है। जिससे आम आदमी परेशान है।
किसानो ने बताया कि आगामी 12 फरवरी को संयुक्त किसान मोर्चे के आहावान पर जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन किया जायेगा। किसानो ने अपनी मांगो के सबध मे एक ज्ञापन तहसीलदार प्रियंकसिं का सोपा। जिसमे किसानो की समस्याओ का समाधान कराने की मांग की गयी। इस मौके पर गुरमीत सिंह, संजय चैधरी, धर्मपालसिहं, सुशील मुखिया, बीरसिंह, व अरूण चैधरी आदि शामिल रहे।
