पदक विजेता खिलाडिय़ों का किया भव्य स्वागत
सहारनपुर [24CN] । सहारनपुर वुशु संघ के तत्वावधान में राज्यस्तरीय वुशु प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया। बड़ौत के जाट डिग्री कालेज में आयोजित 19वीं राज्यस्तरीय गल्र्स एंड ब्वायज वुशु प्रतियोगिता में आज सहारनपुर की टीम के आठ खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के 70 किग्रा भार वर्ग में शौर्यपाल ने रजत पदक, 60 किग्रा भार वर्ग मो. आजम, 48 किग्रा भार वर्ग में मोहित ने कांस्य पदक, 90 से अधिक किग्रा भार वर्ग में आरजू ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जबकि महिला वर्ग में कु. शिवानी ने 56 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
डा. बी. आर. अम्बेडकर स्पोट्र्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पदक जीतकर लौटे खिलाडिय़ों का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव डा. अशोक कुमार गुप्ता, वुशु संघ के अध्यक्ष अभय चौधरी, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, रविकांत धीमान, मो. मुस्तकीम, लाल धर्मेंद्र प्रताप, प्रधानाचार्य लीना दुआ, पंकज कुमार, शिवनंदन यादव, इमरान कुरैशी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला वुशु संघ के सोनवीर सिंह ने किया।
व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे | वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे |