नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ने मां शाकम्भरी देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष ने मां शाकम्भरी देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
  • सहारनपुर में मां शाकम्भरी देवी के दर्शन करने जाते भाजपा महानगर अध्यक्ष।

बेहट। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने आज सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी पहुंचकर मां शाकम्भरी देवी के दर्शन कर आगामी लोकसभा चुनाव में पुन: केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने व उनकी लम्बी आयु की कामना की।

गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दो दिन पूर्व पुनीत त्यागी को राकेश जैन के स्थान पर भाजपा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया था। भाजपा का महानगर अध्यक्ष मनोनीत होने के बाद आज पुनीत त्यागी समर्थकों के साथ सिद्धपीठ मां शाकम्भरी देवी पहुंचे जहां उन्होंने भूरा देव के दर्शन करने के बाद मां शाकम्भरी देवी के दर्शन किए तथा अपना कार्यकाल अच्छा होने के साथ-साथ केंद्र में पुन: भाजपा सरकार बनने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान भाजयुमो मीडिया प्रभारी आशु सेठी, मनीष साहनी, लोकसभा संयोजक जगदीप सिंह, अमन पंडित, शुभम सिंह, विवेक कौशिक, गुरप्रीत सिंह, प्रतीक त्यागी मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे