एनएचएम कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, समान कार्य-समान वेतन की मांग

एनएचएम कर्मियों ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, समान कार्य-समान वेतन की मांग
  • सहारनपुर में जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाते स्वास्थ्य कर्मी।

सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) से जुड़े संविदा कर्मियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन और मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपते हुए समान कार्य-समान वेतन और समान सुविधाएं लागू करने की मांग की।

यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय के निर्देश पर प्रदेशभर में आयोजित किया गया। इसी क्रम में सहारनपुर में संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र कुमार, मंडल संयोजक एम.पी. सिंह चावला, जनपद संयोजक शुभम मानिक, जनपद सह संयोजक अभिषेक वर्मा, मुकेश कुमार और अनुज कुमार के नेतृत्व में एनएचएम कर्मियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर नगर मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को भी ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदर्शन में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों सहित एनएचएम संविदा कर्मी विनीत चैहान, सचिन, विकास, सुधीर, ओम प्रकाश, मुद्दसिर, आशुतोष, सजनीत, पुनीत सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply