अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी घोषित

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की महानगर कार्यकारिणी घोषित
  • सहारनपुर में महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते व्यापारी नेता विमल विरमानी।

सहारनपुर [24CN] । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने प्रदेश में चलाए जा रहे व्यापारी जोड़ों अभियान के अंतर्गत संगठन का विस्तार करते हुए स. गुरमेहर सिंह को महानगर अध्यक्ष, रजत मित्तल महानगर वरिष्ठ महामंत्री तथा शांतनु ठकराल को महानगर कोषाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

स्थानीय रेलवे रोड स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने महानगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए बताया कि महानगर कार्यकारिणी में स. गुरमेहर सिंह को अध्यक्ष, हर्षित वर्मा, केतन विरमानी, अमित चानना को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमन सेठी, रोमल सलूजा, विभुज जैन, आशीष वासन, सौरभ बजाज, शिव चोपड़ा, छवप्रीत सिंह बतरा, मोनू, चेतन गांधी को उपाध्यक्ष, रजत मित्तल को वरिष्ठ महामंत्री, तरणजीत सिंह बग्गा को महामंत्री, गौरव सैनी को वरिष्ठ संगठन मंत्री, अनुज मलिक, भारत वर्मा, राजकुमार चौधरी को संयुक्त महामंत्री, हरमीत सिंह, नवनीत सिंह, राज छाबड़ा को संगठन मंत्री, प्रेमपाली, रामू सिंह, विशाल सैनी को मंत्री, रोबिन ठकराल को प्रचार मंत्री, शांतनु ठकराल को कोषाध्यक्ष, शिवजीत सिंह सरोहा को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि तरणजीत सिंह शानू, पारस जैन, केवल नरूला, अक्षय गुलाटी, अरविंदर सिंह लाम्बा, रंजीव सिंह हरजी, आशीष साहनी, सूरसवीर सिंह, रईस अहमद, सुमित मिगलानी, वरूण जैन, नरेंद्र पाल सिंह, मनीष मलिक, निमिष ठकराल, नितिन माहेश्वरी, मधुर जैन, रिम्पी सेठी, मो. साहेब, जसप्रीत सिंह, जसविंदर सिंह बग्गा, पवनप्रीत सिंह हैप्पी, विशाल जैवाल, विकास शर्मा, राहुल ईशपुजानी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल विरमानी ने कहा कि व्यापारियों ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहा है परंतु व्यापारी समाज के योगदान को न समझना पूरे देश के लिए एक चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि आज कुछ किसान नेता आंदोलन में व्यापारी वर्ग को निशाना बनाने का काम कर रहे हैं जो चिंताजनक है।

उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूनों पर चंद किसान नेताओं की वापसी की मांग की जिद औचित्यहीन है तथा संसद की गरिमा के विरूद्ध है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों में कमी हो सकती है। यदि सरकार उन पर विचार कर संशोधन करने को तैयार है तो इस प्रकार की जिद से आने वाले समय में देशभर में एक गलत संदेश जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा व्यापार मंडल जनपद में रजिस्ट्री विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, वाणिज्य कर विभाग में व्यापारी उत्पीडऩ, नगर निगम के लचर रवैये व व्यापारी पर लाइसेंस फीस तथा विद्युत विभाग में स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने का काम करेगा। वार्ता के दौरान वरिष्ठ जिला महामंत्री अनित गर्ग, जिला महामंत्री हर्ष डाबर, विनीत विरमानी, स. गुरदीप सिंह मोंटी, शशांक भाटिया, सुबोध भाटिया, नरेंद्र सिंह, जगदीश कालड़ा, अश्विनी रोहिला आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे