श्रद्धालुओं ने किया छड़ी पूजन

- सहारनपुर में छड़ी पूजन करते श्रद्धालु।
सहारनपुर [24CN] । राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति मंडल परिवार के तत्वावधान में आयोजित श्री जहारवीर गुग्घा महाराज के बसेरे में श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। मौहल्ला कायस्थान स्थित जैन अतिथि भवन में आयोजित जहारवीर गुग्घा के बसेरे में संरक्षक विश्वनाथ गोयल ने छड़ी पूजन किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजा जैन, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष कमल चुग, वरिष्ठ नेता राजकुमार राजू, पार्षद मानसिंह जैन, मनोज जैन, आशुतोष सहगल, मुकेश गक्खड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, मयंक गर्ग, अनुपम गुप्ता, श्याम वर्मा, विजय वर्मा, मनोज जैन, संदीप जैन, सचिन मैत्रेय, माईदयाल मित्तल, विनय जिंदल, मनोज गोयल, वरूण मित्तल आदि मौजूद रहे।