पुलिस ने फर्जी बैनामा करने वाली महिला को किया गिरफ्तार
- सहारनपुर में कुतुबशेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला आरोपी।
सहारनपुर। कुतुबशेर पुलिस ने फर्जी वसीयत तैयार कर प्रोपर्टी का बैनामा कराने की एक वांछित महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी सतीश कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में वांछित व वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने फर्जी वसीयत अपने नाम करके फर्जी बैनामा करने वाले गिरोह की वांछित आरोपी श्रीमती रोजी पत्नी भजनलाल निवासी मौहल्ला मंदिर जी सुलतानपुर थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि आरोपी महिला श्रीमती रोजी काफी समय से फरार चल रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए स्वयं को छिपाए हुए थी परंतु आज थाना कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी महिला श्रीमती रोजी को दर्पण तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़ी महिला रोजी द्वारा फर्जी वसीयत अपने नाम करके प्रोपर्टी का बैनाम किया था। पुलिस ने आरोपी महिला का चालान काटकर जेल भेज दिया।