आपूर्ति कार्यालय की मनमानी के खिलाफ प्रधानो ने हंगामा काटा

आपूर्ति कार्यालय की मनमानी के खिलाफ प्रधानो ने हंगामा काटा
फोटो तहसील मुख्यालय पर हंगामा करते प्रधान

नकुड [इंद्रेश त्यागी]। ग्राम प्रधानो ने आपूर्ति निरिक्षक कार्यालय मे अवैध वसूली कर प्रधानो की जानकारी के बिना ही नये राशन कार्ड जारी करने के आरोप लगाये है। प्रधानो ने पूर्ति कार्यालय की मनमानी के विरोध मे कार्यालय पर जमकर हंगामा किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक विकासखंड कार्यालय परिसर में क्षेत्र पंचायत के सभागार मे हुई ग्राम प्रधान संगठन की बैठक में ग्राम प्रधानो ने आरोप लगाया कि आपूर्ति कार्यालय के कर्मचारी मनमाने ढंग से राशनकार्ड बना रहे है। जबकि ग्राम प्रधानो की संस्तुति तक नहीं ली जाती। कार्यालय के कर्मचारी अवैध वसूली करके अपात्रो के राशनकार्ड बना देते है। जबकि पात्र व्यक्ति राशनकार्ड से वंचित रह जाते है। ग्राम प्रधान जिन कार्डो की संस्तुति करते है वे कई कई महिने तक लटके रहते है। जिससे गांव मे प्रधान की छवि खराब होती हैं ।

अंबेहेटी के ग्राम प्रधान सुरेंद्र सैनी ने कहा कि वह अंबेहेटी के पात्र व्यक्तियो के राशन कार्ड बनवाने के लिये महिनो से आपूर्ति कार्यालय के चक्कर लगा रहे है। लेकिन कार्ड जारी नहीं किये गये। अघ्याना के प्रधान विनोद कुमार का कहना है कि उनके गांव के 99 कार्ड काट कर तीन दिन बाद ही दुसरे डीलर की दुकान पर नये कार्ड बना दिए गये। आपूर्ति कार्यालय से नाराज प्रधानो ने वंहा जमकर हंगामा किया।

ग्राम प्रधान संगठन के सम्राट चौधरी ने चेतावनी दी कि यदि आपूर्ति कार्यालय की कार्यप्रणाली मे सुधार नहीं हुआ तो ग्राम प्रधान ममाले को उच्चाधिकारियो तक लेकर जायेगे। साथ ही ग्राम प्रधान आपूर्ति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेेगे। इस मौके पर प्रेमचंद सैनी, अनिल, रणदीप चौहान, अजब सिंह सैनी, विकास, विरेंद्र, अंबरीश आदि उपस्थित रहे।


विडियों समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *