शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में विज्ञान प्रश्नोत्तरी का हुआ आयोजन

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम “विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” के अंतर्गत आज दिनाँक 24-02-2022 को राष्ट्रव्यापी मेगा विज्ञान उत्सव की अगली कड़ी में स्कूल ऑफ़ बेसिक एप्लाइड एवं स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी, शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

बी.एससी., बी.टेक. एवं एम.एससी. के कुल 81 विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी में भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र एवं छात्राओं में विज्ञान एवं तकनीकी के प्रति रूचि जागृत करना, ज्ञान में वृद्धि करना था।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विभाग के समस्त  शिक्षकगण उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे